फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों के अभाव में धुंध के आगे बेबस हुआ बिजली निगम, पहले से ओवरलोडेड फीडरों पर डाला शहर का लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। धुंध शुरू होते ही बिजली निगम की तैयारियों की जमीनी सच्चाई सामने आ गई हैं। बढ़ती ठंड और धुंध के चलते पावर हाऊस की मशीनें ठप होती जा रही हैं और बिजली निगम के अधिकारियों की समझ में नहीं आ रहा कि आखिर खराब हुई मशीनों को वापिस सिस्टम में कैसे लेकर आएं। इसी के चलते भट्टू रोड पर स्थित 33 केवी सबस्टेशन पर वीसीबी फेलियर एवं ब्रैक डाऊन के कारण लगातार दूसरे दिन रविवार को भी शहर में भारी बिजली कटौती जारी रही। सुबह से लेकर शाम तक शहर में बिजली लगभग साढ़े छह घंटे बाधित रही। बिजली कटौती के चलते रविवार को पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई जबकि बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ा। एसडीओ भजन सिंह कंबोज ने लगातार दूसरे दिन भी छह घंटे तक बिजली कटौती की बात मानी है।
रविवार को सुबह साढ़े छह बजे से लेकर 9 बजे तक ब्रैक डाऊन रहा। पावर हाऊस के कर्मचारियों के अनुसार फतेहाबाद से जाने वाली केबल लाइन में फाल्ट आने के कारण ब्रैक डाऊन हुआ। जब तक केबल लाइन दुरुस्त हुई, इसके बाद निगम के कर्मचारी वीसीबी ठीक करने में जुट गए। इसके चलते दोपहर को एक बजे से लेकर ढाई बजे तक बिजली कटौती करनी पड़ी। इसके अलावा भी कई बार बिजली के छोटे-छोटे अघोषित कट लगे। रविवार सांय पांच बजे तक वीसीबी ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए थे। हालांकि डैमेज वीसीबी का फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। निगम के अधिकारियों की मानें तो रविवार रात तक वीसीबी ठीक हो पाएगी और सोमवार से ही बिजली व्यवस्था सुचारु हो पाएगी। इस बीच निगम 132 केवी से कुछ समय के लिए शहर को बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने का प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन

पहले से ओवरलोडेड फीडरों पर डाला शहर का लोड
बिजली निगम की आधी-अधूरी तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्रैक डाउन एवं खराब वीसीबी के चलते बाधित हुई शहर की सप्लाई को निगम अब तीन अलग-अलग फीडरों पर डालकर संभालेगा। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था होने तक सिटी फीडर का लोड फतेहाबाद फीडर पर डाला गया है। इसी तरह 132 केवी फीडर जिस पर हुडा का लोड था, उसके साथ योगनगर फीडर का लोड डाला गया है। इसी तरह जवाहर चौक को हिसार रोड़ फीडर पर शिफ्ट किया गया है। इस सारे मामले में बिजली निगम की मजबूरी ये है कि जिन तीन फीडरों पर शहर की लाइट शिफ्ट की गई है, वो पहले से ही ओवरलोडेेड हैं। ऐसे में धुंध के बढ़ने पर सोमवार को एक बार फिर से बिजली कट की समस्या से शहर को दोचार होना पड़ सकता है।

वीसीबी नहीं हो सका ठीक, अब नया मंगाने की तैयारी
ओवरलोड के चलते शनिवार दोपहर को ही वीसीबी जल गया था। निगम के कर्मचारियों के निरंतर प्रयास के बावजूद डैमेज वीसीबी ठीक करने में कामयाब नहीं हो सके। मजबूरीवश अब बिजली निगम के अधिकारियों ने हिसार से नया वीसीबी मंगाने की बात कही है। लेकिन नया वीसीबी आने में अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है। इसके चलते अगले एक-दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित ही रहने की आशंका है।
विज्ञापन


रविवार को फतेहाबाद में गहरी धुंध थी जिसके कारण ब्रैक डाउन हो गया। इसके अलावा कई जगह फाल्ट आने के कारण कट लगाए गए थे। फिलहाल वीसीबी की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक तीन अलग-अलग फीडरों पर शहर का लोड डाला गया है। जल्द ही नई वीसीबी आने की उम्मीद है।
भजन सिंह कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें