फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग का कहर जारी, दरियापुर में भिड़े चार वाहन, 16 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में स्मॉग का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गांव दरियापुर के पास एक के बाद एक करके चार वाहन भिड़े। इस हादसे में तकरीबन 16 लोगों के जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ आत्माराम अस्पताल पहुंचे और हादसे के शिकार लोगों से जानकारी हासिल की।
पहले टाटा एस व पिकअप में हुई थी टक्कर, बस ने मारी ब्रेक तो पिछली बस ने मारी टक्कर
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों में ज्यादातर मरीज रोडवेज बस में सवार थे और फतेहाबाद से सिरसा के लिए जा रहे थे। अस्पताल उपचाराधीन मरीजों ने बताया कि गांव दरियापुर क्रॉस करते ही पुलिस चौकी के पास सड़क पर एक टाटा एस व पिकअप गाड़ी में टक्कर हुई थी। जिसके चलते रोडवेज बस ड्राइवर ने अपनी बस के ब्रैक मार दिए लेकिन इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस चालक अपनी बस को संभाल नहीं सका और अगली बस में जा भिड़ी। एकाएक हुए इस हादसे के बाद दोनों बसों में सवार लोगों में हाहाकार मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार घायलों को बाहर निकालने का काम शुरु कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची एंबुलैंस व पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों में ये लोग रहे शामिल
घायलों में अहरवां निवासी करतार सिंह पुत्र करनेल सिंह व जसमीत कौर, सुरेन्द्र निवासी लान्दड़ी, प्रमोद, प्रिंयका निवासी सतीश कॉलोनी, सचिन, अलीशा निवासी फतेहाबाद, कर्णप्रीत निवासी आरके कॉलोनी, सुनीता निवासी शक्ति नगर, जसमीत कौर निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, गुरमीत निवासी अहरवां, मंगत, नरेश, पूजा, आशु निवासी हिसार, विरेन्द्र निवासी रतिया, राजेश निवासी राजस्थान शामिल हैं। जिनमें करतार व जसमीत कौर की गंभीर हालत के चलते उनको अग्रोहा रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में भट्टूकलां रोड पर स्थित बाइपास पर बाइक व स्कूटी के आपस में टकराने से बाइक पर सवार राहुल व स्कूटी पर सवार युवती आशू घायल हो गए। आशू की गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रैफर किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिनों से स्मॉग जारी, लगातार हो रहे हादसे
पिछले तीन दिनों से फतेहाबाद में स्मॉग जारी है जिसके चलते सुबह दृश्यता पचास मीटर भी नहीं रह पाती। इसी वजह से पिछले तीन दिनों से जिलेभर में हादसों का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों की स्मॉग में एक भी दिन बिना हादसों के नहीं निकला है। सोमवार को जहां हादसों में 3 लोगों की मौत और 11 के करीब लोग घायल हुए थे, वहीं मंगलवार को भी भट्टू और बड़ोपल और रतिया के पास कई हादसे हुए। इसके बाद हादसों का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा जब बुधवार सुबह ही गांव दरियापुर के पास चार वाहनों की भिडंत में तकरीबन 16-17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें