फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 814 जवान जुटेंगे सीएम सैनी की सुरक्षा में, आठ नाके, सीसीटीवी निगरानी, आठ डीएसपी संभालेंगे व्यवस्था

Fri, 12 Dec 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एमएम कालेज में प्रबंधों का जायजा लेते राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, वेद फुलां व जिलाध्यक्ष प्रवीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिए विभिन्न जगहों पर 814 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इतना ही नहीं, शहरभर में आठ डीएसपी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। खुद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन सुरक्षा इंतजामों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार शाम को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी एमएम कालेज में समारोह स्थल और सुरक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर वेद फुलां भी उनके साथ रहे।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 6 उप-पुलिस अधीक्षक, 15 निरीक्षक, 47 उप-निरीक्षक, 488 सिपाही, 190 होमगार्ड और 74 एसपीओ शामिल हैं। सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए 8 नाके स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, मार्गों और पार्किंग क्षेत्रों में पुलिस कर्मी चौकसी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा जांच प्रणाली लागू की गई है। प्रवेश द्वारों पर पूरी जांच के बाद ही आगंतुकों को अंदर जाने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष शाखा, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है। डॉग स्क्वायड टीम समय-समय पर परिसर का निरीक्षण कर रही है।
ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास की पार्किंग में वाहनों की जांच और व्यवस्था के लिए अलग पुलिस टीम लगाई गई है।

शहर में जगह-जगह सीसीटीवी से निगरानी, साइबर सेल रखेगी सोशल मीडिया पर नजर

सुरक्षा परिधि को और मजबूत करने के लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है, जिनकी निगरानी कमांड सेंटर से की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात रहेंगे। साइबर सेल भी अलर्ट पर है और सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधन में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया गया है। सभी टीमों को आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें