फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू में 80, फतेहाबाद में 27 व रतिया में 19 एमएम बारिश

विज्ञापन
फतेहाबाद के मेन बाजार में बारिश का जमा पानी।
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। फतेहाबाद शहर में मंगलवार सुबह दो घंटे और भट्टू खंड में लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश के कारण जहां शहर में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा, वहीं फसलों के लिए फायदा हुआ। भट्टू कलां में सबसे अधिक 80 एमएम, फतेहाबाद में 27 एमएम व रतिया में 19 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

लगातार बारिश होने से पहले भयंकर गर्मी से झुलसी फसलों को बड़ा फायदा हो रहा है। वहीं, बारिश के कारण शहर और गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे से भी ज्यादा समय तक बाधित रही। शहर में सुबह 5 बजे गुल हुई बिजली कई इलाकों में तो 11 बजे तक बहाल हो पाई। शहर में बारिश से जवाहर चौक, तुलसीदास चौक, अशोक नगर, माजरा रोड, स्वामी नगर, सुंदर नगर, एमएम कॉलेज रोड, हिसार-सिरसा रोड, शिव नगर, नागरिक अस्पताल के सामने, एमसी कॉलोनी, बीघड़ रोड सहित अधिकांश जगहों में भारी जलभराव की स्थिति बनी रही। बीघड़ रोड पर तो दोपहर तक जलभराव रहा। भट्टू रोड पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य के दौरान तोड़े गए रोड पर भी पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

जलभराव में चले वाहन तो दुकानों में घुसा पानी

शहर के मुख्य बाजार जवाहर चौक व धर्मशाला रोड पर दुकानें चलाने वाले दुकानदार माेहित कुमार, चमनदीप सिंह, सुशील तनेजा, संदीप, रमेश सचदेवा और नीरज टुटेजा आदि ने बताया कि जलभराव के बीच से वाहनों के आवागमन के दौरान उनकी दुकानों में पानी घुस गया। इस कारण दिनभर दुकानों का काम प्रभावित रहा। जलभराव के बीच दुकानों पर ग्राहकों को पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सीवरेज की पाइप की सफाई के लिए लगाया 43 लाख का टेंडर

शहर में सीवरेज की पाइप की सफाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा 43 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। मगर एजेंसी के द्वारा अभी तक 10 प्रतिशत ही काम किया गया है। वहीं, मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में काम पूरा नहीं होने के कारण आगे भी लोगों को दिक्कत झेलनी होगी।

40 लाख की लागत से बिछी पाइप लाइन से नहीं हो सकी पानी निकासी

भारी बारिश के बाद भट्टू शहर में प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खुल गई। भट्टू मंडी में सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। इससे शहर की अधिकतर दुकानें बंद रही। बारिश के कारण आदमपुर रोड, हिसार रोड, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट की ओर जाने वाली सड़क पर दो से तीन फुट पानी भर गया। पानी के बीच से गुजर रहे कई वाहन बीच में ही बंद हो गए। पानी निकासी के लिए ग्राम पंचायत भट्टू मंडी द्वारा करीब 40 लाख की लागत से हिसार रोड के हुड्डा कॉम्पलेक्स से लेकर ताऊ देवीलाल टाउन पार्क तक 18 इंच के मोगे जमीन में दबाकर व्यवस्था की गई थी। इन मोगों से पानी निकालने के लिए पंचायत समिति ने करीब 10 लाख की लागत से जनरेटर रखवाया था, ताकि बारिश के समय बिजली न होने पर पानी की निकासी बाधित न हो। मगर मंगलवार सुबह भट्टू में हुई बारिश में पानी निकासी के दावे फेल हो गए। भट्टू मंडी के सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल से बात की तो उन्होंने बताया कि बारिश होते ही पानी निकासी के लिए पंप चला दिया गया। मगर पंप का साइज 5 इंच है, जिससे पानी निकासी के लिए समय लगा।

कोट

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों की फसलों को काफी लाभ मिला है। गर्मी में मुरझा रही फसलें अब लहलहाने लगी हैं। किसान अब धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। जिन किसानों ने पहले से ही धान की रोपाई कर रखी थी, उन फसलों में जल्दी विकास होगा। बारिश से खरीफ की सभी फसलों काे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


- बहादुर सिंह गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी, भट्टू कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें