फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निर्माणाधीन सड़क के बीच खड़े हैं बिजली के 8 पोल व 27 पेड़

Mon, 17 Nov 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। ढाणी सांचला–भोजराज सड़क निर्माण के बीचों-बीच खड़ा बिजली पोल। संवाद
विज्ञापन
भूना। ढाणी सांचला–भोजराज की ओर बन रही नई सड़क पर अब बड़ा खतरा पैदा हो गया है। निर्माणाधीन सड़क के ठीक बीचोंबीच बिजली के 8 पोल, 2 ट्रांसफॉर्मर और 27 पेड़ खड़े हैं, जो किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन पोल और पेड़ों को शिफ्ट न किए जाने के कारण पूरा मार्ग दुर्घटना आशंकित बन चुका है। ठेकेदार निर्धारित समय में काम पूरा करने में जुटा हुआ है और दुर्घटना से बचने के लिए सावधानीपूर्वक काम करवा रहा है, लेकिन बिजली विभाग और वन विभाग के बीच समन्वय न होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।



कनिष्ठ अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला परिषद के उपमंडल अधिकारी ने बिजली विभाग और वन विभाग को कई बार पत्राचार किया गया है। विभागों को यह भी स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि पोल या पेड़ों की शिफ्टिंग पर आने वाला खर्च नियम अनुसार जिला परिषद वहन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इसके बावजूद दोनों विभागों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जेई ने बताया कि समय पर शिफ्टिंग न होने से सड़क निर्माण की गति भी प्रभावित हो रही है और सबसे बड़ा खतरा स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा है।



लोगों ने जताई चिंता

ढाणी सांचला रोड पर रहने वाले पूर्ण चंद टाक, अजय कुमार, नत्थूराम सत्यवान, प्रेमचंद, विक्रम सिंह, संजय कुमार आदि ने चिंता जताई कि रात के समय या तेज रफ्तार में वाहन इन खंभों या पेड़ों से टकरा सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस मार्ग पर हादसे होते रहे हैं और अब सड़क निर्माण के बीच खड़े ये ढांचे जोखिम और बढ़ा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर को तुरंत शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा 27 पेड़ों को नियमानुसार हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि सड़क निर्माण सुचारू रूप से पूरा हो सके और लोगों की जान को खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें