फतेहाबाद। व्यापार मंडल अनाज मंडी फतेहाबाद के चुनाव में शनिवार को विभिन्न पदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 13 सितंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह नौ से शाम चार बजे तक दीप होटल में होगा।
चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उम्मीदवारों ने व्यापारियों से संपर्क शुरू कर दिया है। वे अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। वहीं अनाज मंडी के व्यापारियों में चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
गोपाल राय चौधरी ने बताया कि अनाज मंडी में व्यापार मंडल के चुनाव चौथी बार हो रहे हैं। इस बार पहली बार प्रधान पद पर सर्वसम्मति बनी है। इससे पहले वरिष्ठ उपप्रधान पद पर भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ था।
उन्होंने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।इस अवसर पर चुनाव कमेटी सदस्य रविंद्र काला पीला, विजय मेहता, पार्षद अर्जुन कटारिया और चुनाव सलाहकार एडवोकेट भारत भूषण गर्ग मौजूद रहे।
पद- उम्मीदवार- चुनाव चिन्ह
उपप्रधान-कृष्ण कुमार-साइकिल
उपप्रधान-हरभजन कम्बोज- शेर
सचिव-बागराम सरपंच-साइकिल
सचिव-ज्ञानचंद- छतरी
सहसचिव-राजेन्द्र कुमार- टेलीफोन
सहसचिव-सुरजीत कुमार- शेर
कोषाध्यक्ष-सुरेन्द्र कुमार- कार
कोषाध्यक्ष-नवीन कुमार-मटका