फतेहाबाद। अप्रैल माह में खरमास समाप्त होने के बाद ही शादियां व अन्य शुभ कार्य हो पाएंगे। अप्रैल माह में इस बार शादियों व अन्य शुभ कार्यों के लिए 8 मुहूर्त हैं। मई व जून में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके बाद जुलाई में ही शुभ कार्य हो पाएंगे।
अप्रैल माह में 13 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जा जाएगा इसके बाद 8 शुभ मुहूर्त आ रहे हैं, जिसमें लोग शादियां व शुभ कार्य कर सकते हैं। अप्रैल महीने में शुभ लग्न के बाद 29 अप्रैल को शुक्र व 6 मई को को गुरु अस्त हो जाएगा। 8 जुलाई तक यह स्थिति रहेगी। इसके बाद ही जुलाई माह में शुभ लग्न आएंगे। श्रीनंदकिशोर मंदिर के पुजारी बाबूलाल शर्मा ने बताया कि शादियों व अन्य मांगलिक कार्यक्रम के 13 अप्रैल के बाद से शुभ लग्न आरंभ होंगे। ये लग्न 13 से 26 अप्रैल के ही बीच हैं। इसके बाद जुलाई में ही शादियां हो पाएंगी। जुलाई माह में भी मांगलिक कार्यों के लिए 7 शुभ मुहूर्त हैं।
अप्रैल में ये रहेंगे शुभ मुहूर्त
13, 18, 20, 21, 22, 23, 25 और 26
जुलाई में ये हैं मुहूर्त
9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15
कोट
इस बार अप्रैल माह में खरमास समाप्त होने के बाद 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक शुभ लग्न रहेंगे। इस दौरान 8 शुभ लग्न हैं, जिसमें विवाह व अन्य मांगलिक कार्य कर सकते हैं। इसके बाद शुक्र व गुरु के अस्त होने के कारण मई व जून माह में कोई शुभ कार्य नहीं हो पाएगा। 9 जुलाई से ही शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
बाबूलाल शर्मा, पुजारी, श्रीनंदकिशोर मंदिर, फतेहाबाद