फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 26 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर थाना पुलिस ने शेरगढ़ ढाणी में एक आरोपी को गाड़ी सहित 26 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि शहर पुलिस की टीम के सदस्य मनदीप सिंह, दिनेश कुमार, कश्मीर सिंह गश्त के दौरान टोहाना रोड होते हुए शेरगढ़ ढाणी की तरफ जा रहे थे। जब पीपल के सामने वाली गली में पहुंचकर खेतों को जाने वाले रास्ते से गाड़ी मोड़ने लगे तो सामने एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टा लेकर आता दिखाई दिया तथा पुलिस को देखकर वहां खड़ी अपनी कार के पास पहुंचा और गाड़ी में बैठने लगा तो पुलिस टीम ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके हाथ में पकड़े प्लास्टिक कट्टे में से 16 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त तथा कार की तलाशी लेने पर उसमें 10 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित 26 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश कुमार निवासी शेरगढ़ ढाणी जाखन दादी के रूप में हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें