फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 स्कूलों ने नहीं दी खाली सीटों की सूचना

विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के निजी स्कूलों से 134 ए के तहत खाली सीटों की सूचना मांगी थी लेकिन रविवार को अंतिम दिन भी जिले के 79 स्कूलों ने सूचना विभाग को नहीं दी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 234 निजी स्कूलों में से 155 स्कूलों ने ही पोर्टल पर 134 के तहत खाली सीटों की जानकारी दी है। 79 स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने विभाग को सूचना नहीं दी है। सोमवार को इन स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्ती कर सकता है। नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीटों की जानकारी आने के बाद विभाग 24 अक्तूबर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। 134 ए के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग मेरिट सूची जारी करेगा। मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थी स्कूल में दाखिला ले सकेगा। अहम बात यह है कि विद्यार्थी उस स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएगा जिसमें वह पहले पढ़ रहा है। यानी की विद्यार्थी को बीच सत्र में स्कूल छोड़कर दूसरे में जाना होगा।
ये रहेगी दाखिले की प्रक्रिया
दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
योग्य परीक्षार्थियों की सूची खंड कार्यालय में 11 नवंबर को जारी होगी।
योग्य आवेदकों की आंकलन परीक्षा 14 नवंबर को परीक्षा केंद्रों पर जारी होगी।
परीक्षा का परिणाम 19 नवंबर को जारी होगी।
दाखिले के प्रथम ड्रा 24 नवंबर राज्य स्तर पर होगा।
प्रथम ड्रॉ के आधार पर दाखिले 26 नवंबर 8 दिसंबर तक होंगे।
छह माह देरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया
शिक्षा विभाग ने 134 ए के तहत दाखिला की प्रक्रिया छह माह देरी से शुरू की है। जबकि आधा सत्र बीत चुका है। शिक्षा विभाग ने 134 ए के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू करने से पहले यह कहकर इन्कार कर दिया था कि ऐसे विद्यार्थी मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला ले सकते है।
विज्ञापन

कोट
जिले के 79 स्कूलों रविवार शाम तक खाली सीटों की जानकारी नहीं दी है। जो स्कूल खाली सीटों की जानकारी नहीं देगा उसके खिला कार्रवाई होगी। 134 ए के तहत दाखिले की प्रक्रिया पहले की तरह ही है। विद्यार्थी उसी स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें