फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्राओं के लिए 77 स्कूल मुखियाओं को मिले टैबलेट

विज्ञापन
फतेहाबाद के डाइट मताना में छात्राओं के लिए टेबलेट देते हुए अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 11वीं की छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने टैबलेट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को डाइट मताना में 77 स्कूलों के मुखियाओं को टैबलेट दिए गए। अब स्कूल स्तर पर छात्राओं को टैबलेट अलॉट किए जाएंगे। हालांकि अभी 101 स्कूलों को टैबलेट दिए जाने हैं लेकिन 77 स्कूलों में ही पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि टैबलेट के एक्टिवेट को लेकर छात्राओं को इंतजार करना पड़ सकता है। इसको लेकर अभी तक गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अधिकारियों की माने तो वीरवार को इसको लेकर बैठक होनी है, इसी में ही स्थिति साफ हो पाएगी। शिक्षा विभाग सितंबर माह में 101 स्कूलों की 11वीं की 3788 छात्राओं को टैबलेट देने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद अक्तूबर माह में इसी कक्षा के छात्रों को टैबलेट देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इन छात्रों की संख्या 3470 है।
टैबलेट को नेटवर्क न मिलने से रुकी हैं ऑनलाइन कक्षाएं
शिक्षा विभाग पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दे चुका है। इसके अलावा प्राध्यापकों को भी दिए गए हैं। लेकिन सिम जारी न होने के चलते दिक्कत आ रही है। नेटवर्क न मिलने के कारण टैबलेट डिब्बों में बंद होकर रह गए हैं। जिले के तीन स्कूलों में अभी तक एक भी विद्यार्थी को टैबलेट के लिए सिम नहीं मिली है। कोट
विज्ञापन

डाइट में 77 स्कूलों के लिए टैबलेट जारी कर दिए गए हैं। 101 स्कूलों को 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए टैबलेट दिए जाने है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें