फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना से गांव बुआन तक रजवाहा पुर्ननिर्माण को प्रदेश सरकार ने दी स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हरियाणा सरकार ने टोहाना से गांव बुआन तक रजवाहा के पुनर्निर्माण की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने अपने गठन के समय ही यह एलान किया था कि हरियाणा के प्रत्येक क्षेत्र में टेल के अंतिम छोर पर स्थित खेतों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी घोषणा के अनुरूप सरकार द्वारा सिंचाई तंत्र को बेहद मजबूत किया गया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि फतेहाबाद रजवाहा भाखड़ा मुख्य लाइन, बलियाला हैड की बुर्जी नंबर 538630 से निकलता है। इसी क्षमता 239 क्यूसेक है और लंबाई 63.21 किलोमीटर है। इस रजवाहे से टोहाना क्षेत्र के गांव टोहाना, दमकौरा, जमालपुर, अमानी, खनौरा, हैदरवाला, अकांवाली, भोडी, इंदाछोई, कुलां, लहरियां तथा बुआन आदि गांवों की लगभग 20 हजार एकड़ क्षेत्र भूमि को सिंचाई जल उपलब्ध होता है। इसके अतिरिक्त इन गांवों के जलघरों को भी पेयजल के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से इस रजबाहा के द्वारा टोहाना उपमंडल के अधीन पड़ने वाले चंदड़ माइनर, इंदाछोई माइनर तथा चंद्रावल माइनर को भी पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले कई वर्षों से टोहाना क्षेत्र के किसानों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि फतेहाबाद रजवाहे का पुनर्निर्माण किया जाए। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर रजवाहे के पुनर्निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हरियाणा राज्य तकनीकी समिति, सिंचाई विभाग की बैठक 25 फरवरी को हुई जिसमें फतेहाबाद रजवाहे के प्रथम चरण के कार्य को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें