फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
गांव ढिंगसरा के समीप करीब 12 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला ने सोमवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का हिसार के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी चरणजीत ने बताया कि वह अपनी जेठानी करीब 40 वर्षीय रोशनी के साथ एक मार्च को अपने गांव से ढिंगसरा गांव में पूजा अर्चना करने आ रही थी। फतेहाबाद से वे थ्री व्हीलर में सवार हुई थी। थ्री व्हीलर में अधिक सवारियां होने व तेज गति से चलाने के कारण यह थ्री व्हीलर गांव ढिंगसरा के समीप गोदाम के पास पलट गया और उसकी जेठानी रोशनी नीचे दब गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद ले जाया गया। जहां से उसे अग्रंोहा मेडिकल कालेज भेजा गया। अग्रोहा के बाद उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी पुरषोत्तम ने बताया कि पुलिस ने चरणजीत की शिकायत के आधार पर थ्री व्हीलर चालक भोडिय़ा खेड़ा निवासी कालुराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें