फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार में दम नहीं, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एक हजार में दम नहीं, 18 हजार से कम नहीं, के नारे के साथ सैकड़ों आशा वर्करों ने थाली बजाकर शहर में रोष प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में आशा वर्कर्स 29 जनवरी सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। जिलेभर की आशा वर्कर्स आज अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन नागरिक अस्पताल के बाहर एकत्रित हुई और कहा कि आज महंगाई के दौर में केवल एक हजार रुपये से परिवार नहीं चलता है, उनकी 24 घंटे ड्यूटी रहती है। हरियाणा सरकार कम से कम 18 हजार रुपये उन्हें न्यूनतम वेतन दें। 27 जनवरी से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन आज धरने की अध्यक्षता ब्रह्मी सरवरपुर व सुनीता भोजराज ने संयुक्त रूप से की व संचालन अनिता इंदाछुई ने किया। आशा वर्कर्स नागरिक अस्पताल से हाथों में थालियां बजाते हुए भगत सिंह मार्केट, जवाहर चौक, डीएसपी रोड होते हुए ताऊ देवीलाल मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंची और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, वन मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राजकुमार निराणियां और आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान शीला शक्करपुरा ने कहा कि गुंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए आज बेटियों को थाली हाथों में लेकर ठिठुरती ठंड में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। प्रदर्शन को सीटू के जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, उपप्रधान रमेश जाण्डली, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता बेगराज, सुमन धारनियां, मनीता बनमंदौरी, सरीना पीलीमंदौरी, ज्योति फतेहाबाद, अनिता बड़ोपल, मंजू पारता, शारदा पिरथला, सरोज सनियाना, सविता भूना, सुनीता, दर्शना जाण्डली, राजबाला एमपी रोही, सुमन कुलां, संतोष, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ों आशा वर्कर्स शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें