फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में तीसरी बार होगी धान के भूसे के टेंडर की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
धान के भूसे के टेंडर की बकाया राशि खरीददार द्वारा जमा न कराए जाने के बाद रद्द हुए इस टेंडर की बोली मंगलवार को होगी। मार्किट कमेटी में तीसरी बार इस टेंडर की बोली हो रही है। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मार्किट कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है। जिसको लेकर शहर थाना प्रभारी से बातचीत भी की गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व चार बोली के लिए बोलीदाताओ द्वारा आवेदन किए जा चुके हैं। जिनमें से 2 बार टेंडर किए गए, लेकिन दोनों बार विभिन्न कारणों से टेंडर को रद्द कर दिया गया था। लगातार घोटालो में रहे धान के टेंडर प्रकिया को रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते 30 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय अधिकारी एवं जिला विप्पण अधिकारी वर्मा की देखरेख में बोली प्रकिया को पूर्ण किया गया था। जिसमें यह टेंडर 49 लाख 90 हजार रूपये में ईश्वर फौजी के नाम आबंटित हुआ, लेकिन ठेकेदार टेंडर की राशि सही समय पर जमा नहीं करवा पाया। जिस कारण दूसरी बार टेंडर को रद्द करना पड़ा और ठेकेदार की करीब 19 लाख की प्रतिभूति राशि जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

अब 28 नवम्बर को तीसरी बार टेंडर की बोली होगी। मार्किट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान ने बताया कि बोली प्रकिया 28 नवंबर को दोपहर बाद कराई जाएगी। बोली में भाग लेने वाले हर बोलीदाता को सिक्योरिटी के रूप में राशि जमा करवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों के चलते लगभग 50 लाख रुपयेें में हुआ टेंडर रद्द कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस को पत्र लिख दिया गया है ताकि प्रकिया शांतिपूर्ण तरीके से हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें