फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फल गोदाम से 7 लाख और दूसरे जगह से लैपटॉप-डीवीआर चोरी

Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गोदाम के मालिक से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार रात चोर दो अलग-अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लाखों रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर एक फ्रूट गोदाम से लगभग 7 लाख रुपये जबकि दूसरी दुकान से लैपटॉप और डीवीआर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। श्रीकृष्ण फ्रूट एंड वेजीटेबल सप्लायर के व्यापारी संजय ने बताया कि रविवार रात्रि को लगभग साढ़े 12 बजे तक वह गोदाम में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके श्रमिक सुबह साढ़े 3 बजे तक काम करने के बाद वहीं सो गए थे।

उन्होंने बताया कि दिनभर की बिक्री की राशि गोदाम में ही रखी गई थी। उसने बताया कि चोर उनकी अलमारी का लॉक तोड़ कर 7 लाख रुपये चुरा ले गए। गोदाम में लगे कैमरे बंद होने के कारण वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। इसी तरह चोर मुरली सीड्स की शॉप से एक लैपटॉप व कैमरों की डीवीआर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें