गोदाम के मालिक से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : संवाद
जाखल। रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार रात चोर दो अलग-अलग व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से लाखों रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर एक फ्रूट गोदाम से लगभग 7 लाख रुपये जबकि दूसरी दुकान से लैपटॉप और डीवीआर चोरी कर ले गए।
मामले की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। श्रीकृष्ण फ्रूट एंड वेजीटेबल सप्लायर के व्यापारी संजय ने बताया कि रविवार रात्रि को लगभग साढ़े 12 बजे तक वह गोदाम में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके श्रमिक सुबह साढ़े 3 बजे तक काम करने के बाद वहीं सो गए थे।
उन्होंने बताया कि दिनभर की बिक्री की राशि गोदाम में ही रखी गई थी। उसने बताया कि चोर उनकी अलमारी का लॉक तोड़ कर 7 लाख रुपये चुरा ले गए। गोदाम में लगे कैमरे बंद होने के कारण वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। इसी तरह चोर मुरली सीड्स की शॉप से एक लैपटॉप व कैमरों की डीवीआर ले गए हैं।