फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने फूंका सीएम व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया।
आप जिला अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने कहा कि प्रदेश में अपनी मांगों को लेकर लगातार कई दिनों पर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी प्रदेश सरकार के अडियल रवैये से न सिर्फ तंग है बल्कि परेशान भी है। कई एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करते हुए मुंडन भी कराया है। एनएचएम कर्मचारी गर्मी, सर्दी, बारिश हर मौसम में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। हर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफलतापूर्वक चलाया है, ऐसे में सरकार द्वारा उनके हक न देना न सिर्फ शोषण है बल्कि सरकार की ओछी मानसिकता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत इनकी सभी मांगें माने। एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सरकार द्वारा गठित कमेटी में 2 प्रतिनिधि एनएचएम कर्मचारी संघ के लिए जाए, ठेकेदारी प्रथा को बंद कर पक्की भर्ती निकाली जाए, 7वां वेतन आयोग लागू कर वेतन व भत्ते दिए जाए। लक्ष्य गर्ग ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो एनएचएम कर्मचारियों को न सिर्फ पक्का किया जाएगा बल्कि उन्हें वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी, जो एक सरकारी कर्मचारी को एक सरकार देती है। इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष हरबंस गिल, विधानसभा अध्यक्ष विनोद, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, मंगल खरोड़, रोहताश शर्मा, बलराम यादव, रवि कुमार, प्रीतम गिल, दीपक सिंगला, दिनेश खाबड़ा, नरेश गोयल, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें