फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरपुरी डेरा मामले में पुलिस से बड़ी चकू, डेरे से बाबा का मोबाइल गायब, कई राज हो सकते थे उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। टोहाना के अमरपुरी डेरे में महिलाओं से यौन शोषण की निकल रही कहानियों के बीच पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। अभी तक पुलिस के हाथ अमरपुरी बाबा का मोबाइल फोन नहीं लगा है और सूत्रों की मानें तो डेरे से मोबाइल फोन गायब है। आशंका जताई जा रही है कि बाबा का मोबाइल फोन उसकी बेटी के पास हो सकता है जो बाबा की गिरफ्तारी के बाद से ही गायब है। बाबा की बेटी के पंजाब में होने की आशंका है जहां उसके अन्य रिश्तेदार रहते हैं। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने स्वीकार किया है कि पुलिस के पास बाबा का मोबाइल नहीं है। वे इसे ट्रेस आऊट करने के प्रयास में हैं।
पुलिस को जांच के दौरान डेरा अमरपुरी की तलाशी में 120 अश्लील सीडियां मिली हैं जिसमें बाबा विभिन्न महिलाओं के साथ संबंध बनाते दिख रहा है। ऐसे में इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि बाबा के मोबाइल में भी अनेक राज दफन हो सकते हैं। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि जिस दिन अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डेरा बाबा अमरपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर आई, तब तक किसी पुलिस अधिकारी को बाबा के मोबाइल को कब्जे में लेने की बात क्यों नहीं ध्यान रही। अगर कहीं बाबा का मोबाइल फोन नष्ट कर दिया गया हो तो उसके खिलाफ कई सबूत भी नष्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरे से हथियार बरामद करना भी अभी तक बाकी
टोहाना के डेरा बाबा अमरपुरी धाम में पुलिस को किसी भी किस्म का हथियार भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के पास डेरा के अंदर पिस्तौल व बंदूक होने का इनपुट था, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का हथियार भी डेरे से बरामद नहीं हुआ है। डेरे के आसपास के पड़ोसियों ने दो दिन मीडिया से बातचीत में बताया था कि बाबा के पास कई हथियार हैं। कई लोगों ने तो यहां तक बताया था कि होली-दीवाली आदि पर बाबा खुद अपनी पिस्तौल से हवाई फायर भी किया करता था। ऐसे में पुलिस अब अपना रिकार्ड भी खंगालने में जुटा है कि बाबा के नाम कोई हथियार रजिस्टर्ड हैं या नहीं। अगर पुलिस रिकार्ड में बाबा के नाम कोई हथियार रजिस्टर्ड नहीं मिलता तो तय है कि बाबा के पास अवैध हथियार हो सकते हैं। इस स्थिति में बाबा पर कानून का शिकंजा और भी कसा जा सकता है।
वर्जन
अभी तक बाबा अमरपुरी का मोबाइल फोन हाथ नहीं लगा है। मोबाइल फोन में कई सुराग मिलने की संभावना है। मोबाइल को ट्रेस आऊट करने के प्रयास जारी हैं।
बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें