अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नगर परिषद के दो महिला पार्षदों सहित 9 पार्षद प्रशिक्षण के लिए शनिवार को नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के नेतृत्व में हैदराबाद के लिए दिल्ली रवाना हुए। हैदराबाद जाने वालों में प्रधान दर्शन नागपाल, राजकुमार सैनी, राजेश खटक, वजीर जाखड़, विरेन्द्र एडवोकेट, गुरचरण सिंह, रानी देवी, रविन्द्र कौर और दो पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन लोट व डा. रणजीत ओड शामिल हैं। ये सभी पार्षद 22 से 24 जुलाई को हैदराबाद के इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया में ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग के दौरान विशेषज्ञ उन्हें पीएमवाई व अमरूत जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देेंगे।