फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राईवर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
रतिया रोड स्थित मिर्ची होटल के साथ वाली गली में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के जिला उत्तरकाशी के गांव कंडारी निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल भाड़े की टैक्सी चलाता था। इसी रोजगार से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार को जब उसकी पत्नी बाजार से फल लेने के लिए गई थी तथा श्यामलाल घर में अकेला था जब वह घर में वापिस आई तो देखा कि उसका पति फंदे पर झूल रहा था। जिससे उसकी चीख निकल गई तथा जिसके बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक श्यामलाल का भाई ओमप्रकाश हिसार रोड स्थित होटल में कार्य करता है। जिसके बाद वह भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें