फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गोबिंदपुरा ढाणी के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पति-पत्नी व एक महिला घायल हो गई। जिन्हें सूचना पर नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पुलिस को सूचना दी। गांव फतेहपुरी का कुलदीप अपनी पत्नी लखमिंद्र कौर व भाभी मंजीत कौर को बाइक पर बैठाकर दवा आदि लेने के लिए टोहाना आ रहे थे। रास्ते में गोबिंदपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिरने से तीनों सवार जमीन पर गिरने से चोटिल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। महिला लखमिंद्र कौर के सिर में तथा कुलदीप व मंजीत कौर के हाथ व पांव में चोट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें