फतेहाबाद।
गांव खैरातीखेड़ा में बाइक की चपेट में आकर तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। दरियापुर पुलिस चौकी में आरोपी मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव खैराती खेड़ा निवासी जानवी रविवार सांय अपनी चाची के साथ पानी लेने के लिए फतेहाबाद रोड पर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि चाची के साथ पीछे सड़क पार कर रही जानवी को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मामले में दरियापुर चौकी इंचार्ज शादीराम ने बताया कि मामले में आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।