अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला में एक सरपंच और 8 पंच पदों के लिए उप चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव 4 फरवरी को होगा। इन पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि 18 जनवरी है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त डा. हरदीप सिंह ने बताया कि गांव समैण में सरपंच पद तथा गांव बस्ती भीमा के वार्ड नंबर 3 अनुसूचित जाति (महिला), टिब्बी गांव के वार्ड नंबर 4 (महिला) पंच पद, गुरूसर के वार्ड नंबर 2 पिछड़ी जाति, समैण के वार्ड नंबर 6 सामान्य, बढ़ईखेड़ा के वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति (महिला), धारसूल खुर्द के वार्ड नंबर 4 महिला, पूर्ण माजरा के वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति (महिला) तथा मुंदलिया के वार्ड नंबर 6 अनुसूूचित जाति पंच पद के लिए उप चुनाव करवाया जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए नामांकन 18 जनवरी से 24 जनवरी तक सुबह 10 बजे से सायं 3 बजे तक करवाए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 25 जनवरी को प्रात: 10 बजे से आरंभ होगी। नामांकन पत्र 27 जनवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक वापिस लिए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए मतदान 4 फरवरी (रविवार) को प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतों की गणना संबंधित मतदान केंद्र पर मतदान के तुरंत बाद होगी।