अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव पिरथला के पास सांड के आगे आने से हादसे का शिकार हुए दमकौरा रोड निवासी युवक ने 4 दिन बाद हिसार में दम तोड़ दिया। पुलिस सदर पुलिस ने अग्रोहा में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दिए ब्यान में मसाला फैक्टरी रोड निवासी मृतक राजकुमार के परिजन पप्पूराम ने बताया कि उसके भाई का लड़का राजकुमार मजदूरी का कार्य करता है तथा 11 जनवरी को राजकुमार अपने साथी मलकीत व शेर सिंह के साथ उकलाना से कार्य निपटाने के बाद जब वापिस लौट रहा था तो अचानक गांव पिरथला के पास एक सांड मोटरसाइकिल के आगे आ गया तथा मोटरसाइकिल चला रहा राजकुमार व दोनों साथी सड़क पर दूर जा गिरे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हिसार में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान राजुकमार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया ।