फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आई खराबी से रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
जाखल गांव की नई बस्ती में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों घरों में अंधेरा छाया रहा वहीं कई लोगों के घरों में बिजली उपकरण जल गए। करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं के घरों में लगे बिजली उपकरण जलने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं रात भर बिजली भी गुल रहने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोहड़ी का पर्व मना रहे लोगों के घरों में शाम करीब 7 बजे अचानक बिजली की आपूर्ति कम ज्यादा होना शुरू हो गई। कई लोगों ने जहां तुरंत अपने बिजली संचालित उपकरण बंद कर दिए तो कईयों के उपकरण अचानक एक झटके से चलते हुए बंद हो गए। जिसमें रेलवे स्टेशन ठेकेदार श्याम यादव के घर पर जहां ट्यूब लाइट ओर इनवर्टर खराब हो गया वहीं बस्ती स्थित लवलीन स्वीट्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे व उनके साथ लगी एलईडी, वेंडर संजीव कुमार के घर पर ट्यूब लाईट्स व अंदर बिजली की वायरिंग खराब हो गई। इसके साथ ही बस्ती वासी गुरप्रीत सिंह के घर पर भी एलईडी, लवलीन गर्ग करियाणा वालों के घर पर लगा आरओ सिस्टम भी इसके कारण चलते चलते खराब हो गया। लोगों ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण ही उन्हें यह नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं लोहड़ी पर्व की रात को बस्ती के सौ से भी अधिक घरों में अंधेरा छाया रहा। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे जाकर बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई। निगम के एसडीओ प्रेम सिंह ने कहा कि घरों में उपकरण जलने की जानकारी नहीं है। लेकिन ट्रांसफार्मर में खराबी आने की बात पता चलते ही निगम कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। जिन्होंने जांच की थी। रात को समस्या दूर नहीं हुई तो सुबह इसे ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें