फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचयत भवन से नए बस स्टैंड तक निगम बदल देगा सारी हाईटेंशन तारें, एक करोड़ की आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र असीजा
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बीते दिनों नेशनल हाइवे पर हाईटेंशन तारों के गिरने से हुए हादसे के बाद बिजली निगम ने बड़ा सबक लिया है। निगम शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर 12 किलोमीटर की तीन नई हाई वोल्टेज तारें बिछाएगा। ये तीनों लाइनें पंचायत भवन से लेकर नये बस अड्डे तक बिछाई जाएंगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ की लागत आने की संभावना है।
उधर निगम के अधिकारियों ने तारों के गिरने के मामले में भी अपनी फाइनल रिपोर्ट डीसी हरदीप सिंह को सौंप दी है। बिजली निगम के अधिकारियों की रिपोर्ट में तारों के गिरने के पीछे के कारण को एक अज्ञात वाहन द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारनी बताया गया है। विभाग के मुताबिक एक अज्ञात वाहन ने पुराने बस स्टैंड स्थित बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिसके कारण खंभा असंतुलित हो गया और इसकी मदद से गुजर रही हाईटेंशन तारों में आपसी स्पार्किंग होने से लाल बत्ती के पास तारें जोरदार धमाके के साथ नीचे सड़क पर आ गिरी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम ने हाईवे से गुजर रही पुरानी व झूलती बिजली की हाईवोल्टेज तारों को बदलने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके तहत पंचायत भवन से लेकर नए बस स्टैंड के बीच से गुजर रही चार लाइनें बदली जाएंगी। ये विशेष तारें एक्सएलपी केबल होंगी जिनमें स्पार्किंग की संभावना न्यूनतम होती है। निगम के प्लान के अनुसार शहर के अंदर बदले जानी वाली तारों की कुल लंबाई 12 हजार मीटर के करीब होगी। जिसके लिए तकरीबन एक करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
------------
प्रति मीटर हजार रुपये आएगा खर्च
विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस विशेष एक्सएलपी केबल का खर्च प्रति एक मीटर हजार रुपये के करीब पड़ेगा। 12 हजार मीटर तार को बदलने के लिए विभाग को एक करोड़ का खर्च करना पड़ेगा। प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद विद्युत निगम शहर के बाकी हिस्सों से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज नंगी तारों को बदलने का काम भी शुरू कर देगा। अधिकारियों की मानें तो पंचायत भवन से लेकर नए बस स्टैंड के बीच तारों को बदलने का प्रोजेक्ट छह माह में पूरा होने की संभावना है।
-------------------------------
इन इलाकों में भी हाईवोल्टेज तारों की स्थिति खतरनाक
शहर के जवाहर चौक, एमसी कालोनी, फव्वारा चौक, शिवनगर, सुंदरनगर, नहर कालोनी, योगनगर, जगजीवनपुरा आदि इलाकों में भी घरों के आगे और पुराने खंबों पर बिजली की हाई वोल्टेज तारें झूल रही हैं। इन पर अतिरिक्त लोड पड़ते ही अक्सर इन तारों में स्पार्किंग या शार्ट सर्किट हो जाता है। जिसके चलते हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वर्जन
नेशनल हाइवे पर तार गिरने के बाद से हमने पंचायत भवन से लेकर नए बस स्टैंड तक नई एक्सएलपी तारें बिछाने का प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए भेजा है। इस पर तकरीबन एक करोड़ का खर्च आएगा। इसके बाद स्पार्किंग का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। उम्मीद है कि छह माह में ये प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।
शमशेर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें