फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोरखपुर में घर के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये व सामान चोरी

Fri, 20 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव गोरखपुर में भीम सिंह के घर चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी और बिखरा हुआ सामान। 
विज्ञापन
भूना। गांव गोरखपुर में वीरवार को दिनदहाड़े चोर घर में घुसकर कमरे के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान मालिक भीम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गोरखपुर निवासी भीम सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह वह घर से बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई हुई थी। इस दौरान पीछे से चोर घर में घुसकर कमरे के ताले तोड़कर अलमारी से 60 हजार रुपये व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। जब वह घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।
इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें एक चोर घर में आते और जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें