फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के 60 नए मरीज मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में दाखिल मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू बेकाबू हो रहा है, रोजाना नए केसों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को जिले में दो वर्षीय बच्चे समेत डेंगू के 60 नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 527 तक पहुंच गया है। बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेंगू के चपेट में आ रहे हैं। मात्र 11 दिनों में ही डेंगू के 422 मरीज मिल चुके है। सबसे ज्यादा डेंगू मरीज फतेहाबाद और रतिया शहर में मिले हैं लेकिन अब गांवों में भी डेंगू फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को गांव फूलां में 40 वर्षीय महिला, गांव गोरखपुर में 48 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद शिवनगर में 56 वर्षीय महिला, किरढ़ान में 33 वर्षीय युवक, अरोडवंश धर्मशाला रोड निवासी महिला, गांव शहनाल निवासी युवती, गांव बनगांव निवासी युवक, शिव नगर निवासी महिला, भीमां बस्ती निवासी 14 वर्षीय किशोर, फतेहाबाद में पंचायत भवन के पास बुजुर्ग, गांव दौलतपुर में दो वर्षीय बच्चा, एमसी कॉलोनी में युवक, गढ़ी मोहल्ला निवासी बुजुर्ग, जंडी मोहल्ला निवासी युवक, गांव बैजलपुर निवासी बुजुर्ग महिला, गांव किरढ़ान में तीन युवक डेंगू पॉजिटिव मिले है।
4805 घरों में मिल चुका है लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 3.96 लाख घरों में जांच कर चुकी है। जांच के दौरान 4805 घरों में लारवा मिला है। इन घरों के मालिकों को विभाग नोटिस दे चुका है। फतेहाबाद शहर में दोबारा लारवा मिलने पर दो घरों और दो स्कूलों के चालान काटे जा चुके है।
विज्ञापन

118 मरीजों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग अब तक 1748 मरीजों के डेंगू सैंपल ले चुका है। मंगलवार को जिले में 118 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों में 527 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 80 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। फिलहाल 18 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल है।
कोट
डेंगू पर काबू पाने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा। अपने घरों में सफाई रखें और लारवा न पनपने दें। अगर सभी लोग जागरूक हो जाएंगे तो डेंगू पर काबू हो जाएगा। अगर किसी को लक्षण दिख रहे हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें