फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोक अदालत में 60 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा

Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में मौजूद न्यायाधीश व अन्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के न्यायिक परिसरों में रविवार को विशेष लोक अदालत लगाई गईं। इनमें विभिन्न अदालतों में लंबित 405 मामले रखे गए। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इनमें से 60 का समाधान किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. सुयशा जावा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित मुकदमों और उनसे संबंधित अपीलों को शामिल किया गया था। दोनों पक्षों ने उपस्थित होकर अपने विवाद सुलझाए।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है। अनावश्यक देरी के बिना विवादों का स्थायी समाधान भी होता है। लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और सभी पक्षों पर समान रूप से मान्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें