फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे समेत 6 डेंगू पॉजिटिव मिले, सात अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ने लगा है और कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। सोमवार को जिले में डेंगू के 6 नए केस मिले है। चार साल का बच्चा भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 93 हो गया है और अब तक 3166 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के रतिया चुंगी निवासी 20 वर्षीय युवक, भूना के ढाणी डूल्ट निवासी 4 वर्षीय बच्चा, गांव बनगांव निवासी 29 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के पुष्प विहार निवासी 40 वर्षीय महिला, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति और गांव हरिपुरा निवासी 33 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
17 जगहों पर मिला लारवा :
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सर्वे के दौरान 17 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 733198 जगहों पर सर्वे का दावा किया गया है। इसमें से 3166 जगहों पर लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग अब तक लारवा मिलने पर 3089 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन

डेंगू पॉजिटिव सात मरीज अस्पताल में दाखिल
डेंगू के अब तक मिले 93 केसों में से 29 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके है। अभी फिलहाल 7 मरीज अस्पताल में दाखिल है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 मरीज निजी और सात मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल हुए हैं।
872 डेंगू आशंकित मरीजों के लिए सैंपल
अब तक जिले में 872 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई है। इसमें 93 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को जिले में 16 डेंगू आशंकित के सैंपल लिए गए है।
पिछले साल की तुलना में जिले में फिलहाल डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। अब तक 93 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू मरीजों के घरों और आसपास में भी सर्वे कर रही है और फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें