फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पॉलीक्लीनिक में 6 बेड का शुरू होगा कैंसर डे केयर, सीएम कल करेंगे उद्घाटन

Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में निरीक्षण के बाद जानकारी देते हुए  रोहतक पीजीआई से आए अअ​अधिकारी स
विज्ञापन
फतेहाबाद। कैंसर मरीजों के लिए अस्थायी रूप से सेक्टर तीन में स्थित पॉलीक्लीनिक में 4 फरवरी से कैंसर डे केयर शुरू होने जा रहा है। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इसे वहां शिफ्ट किया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी 4 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को रोहतक पीजीआई से आए डॉ. सुधीर अत्री और डॉ. अभिषेक सोनी ने पॉलीक्लीनिक में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई में जिन मरीजों का उपचार चल रहा है और वह स्टेबल है उनका उपचार अब यहां चल सकेगा। मरीजों को यहां कीमोथेरेपी दी जा सकेगी। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत सोनी भी मौजूद रहे।

नागरिक अस्पताल में कैंसर डे केयर शुरू करने के लिए सप्ताह में दो दिन ओपीडी की सुविधा पहले ही शुरू हो गई है। ओपीडी पहले शुक्रवार को शुरू की गई थी इसे अब मंगलवार को भी शुरू किया जा चुका है। इसमें कैंसर मरीजों का विशेषज्ञ फॉलोअप करेंगे।
विज्ञापन


-

कैंसर मरीजों को रोहतक पीजीआई से मांगा गया रिकॉर्ड

अस्पताल प्रशासन ने रोहतक पीजीआई से जिले के मरीजों का रिकॉर्ड मांगा है। अस्पताल प्रशासन इन मरीजों से संपर्क करके यहां पर कीमोथेरेपी की सुविधा देगा। इसके अलावा इमरजेंसी में मरीजों को प्राथमिक उपचार भी मिल पाएगा।

-



रोहतक से रेफर होकर आएंगे मरीज

जिले में कैंसर मरीजों के लिए फिलहाल कोई सुविधा नहीं है। मरीजों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल या फिर रोहतक पीजीआई और चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। यहां तक मरीज उपचार के लिए पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के बीकानेर में जा रहे हैं। कैंसर मरीजों का मुख्य तौर पर उपचार रोहतक पीजीआई से शुरू होगा। इसके बाद मरीजों की कीमोथेरेपी और अन्य उपचार जिला मुख्यालय के कैंसर डे केयर में हो पाएगा।

-



हर साल बढ़ रहा है कैंसर मरीजों का आंकड़ा







वर्ष कुल

2013-14 36







2014-15 96







2015-16 148







2016-17 204







2017-18 209







2018-19 234







2019-20 262







2021-22 308







2022-23 - 371







2023-24- 461





2024-25- 471







नोट : यह आंकड़ा बस पास के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आए आवेदनों का है।







-







कैंसर के ये हैं प्रमुख लक्षण

- अत्यधिक थकान होना।

- बेवजह वजन घटना

- कमजोरी आना।

- शरीर के किसी हिस्से में फोड़ा या गांठ होना।

-खांसी और सीने में दर्द होना।

-कूल्हे या पेट में दर्द होना।

-महिलाओं को पीरियड्स में तकलीफ होना।

-

नागरिक अस्पताल में कैंसर डे केयर 6 बेड का शुरू होना है फिलहाल यहां पर सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। इसके चलते इसे अस्थायी रूप से पॉलीक्लीनिक में शुरू किया जा रहा है। 4 फरवरी को सीएम उद्घाटन करेंगे। यहां पर रोहतक पीजीआई में जिन मरीजों का उपचार चल रहा है और वह स्टेबल है उनका इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें