फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कंफेक्शनरी संचालक व उसके भाई पर लाठी व रॉड से हमला

Fri, 26 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सुमित कनफैक्शनरी की दुकान पर मारपीट करते आरोपी। स्त्रोत- वीडियाग्रैब।
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सुमित और उसके भाई पर सामान लेने आए लड़कों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर चोट देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं होटल एसोसिएशन प्रधान गौरव सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुमित ने बताया वह रात करीब 11 बजे दुकान में कार्य कर रहे थे तभी दो लड़कों ने कुछ सामान लिया और उसका बिल मांगा। जब बिल दे दिया तो उन्होंने बिल की अमाउंट से बीस रुपये कम दिए।
इस पर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। तभी उनमें से एक युवक ने गाली देना शुरू कर दिया। इस पर मैंने फिर भी हाथ जोड़कर कहा कोई बात नहीं भाई साहब बिल हो गया। फिर दोनों ने सुमित को दुकान से बाहर बुलाया और गालियां देनी शुरू कर दी। गाड़ी से उतरकर आने के बाद सुमित के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब छोटा भाई कमल बीच बचाव के लिए आया तो उन्होंने 5-6 लोगों को और बुला लिया और उन पर लाठी डंडों व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उसके भाई का जबड़ा टूट गया जबकि उसकी उंगलियों में फ्रैक्चर है। सुमित ने कहा कि एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पप्पू मेहता का लड़का है जबकि दूसरा उसका दोस्त है जिसने गाली गलौज से शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें