फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया

Sun, 15 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब द्वारा संचालित अकाल अकादमी दशमेश नगर, चंदड़ कलां में बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने कविशरी, कविताओं और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु नानक देव के जीवन दर्शन को प्रस्तुत किया। उन्होंने मानवता, प्रेम, समानता और सेवा के संदेश को सुंदर ढंग से दर्शाया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
प्रधानाचार्या सुमन श्योराण ने अपने संबोधन में गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने, सत्य बोलने, निस्वार्थ सेवा करने तथा सभी धर्मों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन गुरु साहिब की महिमा में आरती के गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन

विशेष प्रदर्शनी का आयोजन
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान के नवीन प्रयोगों, कला एवं शिल्प को प्रदर्शित किया। भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और पुराने समय में उपयोग की जाने वाली पारंपरिक वस्तुओं को आकर्षक ढंग से दिखाया गया। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी रुचि को बखूबी दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें