पानी के सैँपल लेते स्वास्थ्य विभाग कर्मी का फाइल फोटो। स्त्रोत- स्वयं।
- फोटो : फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर साल भर में शहर में 546 पीने के पानी के सैंपल लिए। जांच में 11 सैंपल की रिपोर्ट फेल मिली।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता रमेश नैन और विकास कुमार की टीम ने शहर में पूरे साल भर के अंदर 525 सैंपल लिए। इनका नागरिक अस्पताल में ही आर्थोलोडाईन टेस्ट किया गया। जिसमें 7 सैंपल फेल आए जबकि अन्य सैंपल पास पाए गए थे। वहीं बैक्टीरियोलॉजिकल के लिए भेजे गए 21 सैंपल में से चार अनफिट पाए गए थे।
इसकी रिपोर्ट जन स्वास्थ्य विभाग सहित उच्च अधिकारियों को दी गई थी ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। एसएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से समय-समय पर शहर के विभिन्न जगहों से पीने के पानी के सैंपल लिए जाते हैं और उनकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाती है।