फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 540 अध्यापकों ने सीखा उद्यमशीलता का पाठ

Sat, 14 Nov 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 डाइट मताना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते अध्यापक। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मताना में कुशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी 3.0) का विशेष प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महत्वाकांक्षी शिविर का शुभारंभ 15 अक्तूबर को डाइट प्राचार्य विनोद कुमार श्योराण ने किया था। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से कुल 540 अध्यापकों ने उद्यमशीलता और व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भविष्य की रोजगार संबंधी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना और उन्हें नौकरी तलाशने वाले के बजाय स्वयं रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण शिविर का समापन वरिष्ठ प्रवक्ता शेर सिंह और आईएफआईसी विंग प्रभारी राकेश मखीजा द्वारा किया गया।
प्राध्यापक महेंद्र कुमार और प्राध्यापिका मोनिका जग्गा ने जिला समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। यह शिविर उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसके समन्वयक मुकेश कुमार और रेणु बाला थे। गुरमीत कुमार, सुनील कुमार, वकील, राम, अवधेश ओझा, बलजीत, गिन्नी अरोड़ा और प्रवीण ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में अध्यापकों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य
इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन से जोड़ते हैं। ये नवाचार, व्यवसाय और बाजार की वास्तविक चुनौतियों से रूबरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल नौकरी चाहने वाला नहीं बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बनाना है। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगी।
विद्यार्थियों को लाभ
विशेषज्ञों का मानना है कि यह ज्ञान अध्यापकों के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचेगा। इससे उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। विद्यार्थियों में उद्यमशीलता के गुण भी बढ़ेंगे। यह पहल उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर, कुशल और रोजगार सृजन करने वाला सक्षम नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें