फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 536 दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक उपकरण, खर्च होंगे एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपये

Mon, 09 Oct 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में जिला प्रशासन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से फतेहाबाद, रतिया व टोहाना में लगाए गए दिव्यांग जांच शिविरों में 536 दिव्यांगों को उपकरण प्राप्त करने के योग्य पाया गया है। जिन्हें सूचीबद्ध तैयार कर केंद्र सरकार की एलिम्को कंपनी को भेजा गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने बताया कि दिव्यांग जांच शिविरों में बैटरी वाली रिक्शा, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कान से सुनने की मशीन, बनावटी हाथ-पांव के लिए दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया था। फतेहाबाद में 143, रतिया में 196 व टोहाना में 197 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ था। 536 दिव्यांगजनों के उपकरण पर एक करोड़ 10 लाख 80 हजार 755 रुपये की राशि खर्च होगी, जिसका वहन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजना के अंतर्गत किया जाएगा। एलिम्को कंपनी के साथ मिलकर आने वाले समय में दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में जो दिव्यांगजन अभी भी पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, वह भी अपना दिव्यांगता यूनिक आईडी कार्ड (नया मेडिकल), आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व एक फोटो जिला रेडक्रॉस सोसायटी फतेहाबाद कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को जमा करवा दें अथवा सभी कागजात की पीडीएफ बनाकर रेडक्रॉस सोसायटी के मोबाइल नंबर 8708121406 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें