फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्वास्थ्य केंद्रों पर 519 बुजुर्गों समेत 822 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
कोरोना टीका लगवाने के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पंजीकरण करवाते बुजुर्ग व अन्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को तेजी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। यहां पर सोमवार को 822 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 519 बुजुर्ग भी शामिल है जिन्होंने टीकाकरण करवाया है। तीसरे चरण का अभियान शुरू होने के बाद पहली बार इतनी संख्या में बुजुर्गों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पंजीकरण के लिए बुजुर्गों की लाइन लगी रही। मौके पर ही बुजुर्गों ने पंजीकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 198 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी तथा 21 ने पहली डोज लगवाई। 64 फ्रंटलाइन ने दूसरी और 8 ने पहली डोज लगवाई। गंभीर बीमारी से पीड़ित 72 पात्रों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। अहम बात यह है कि कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए कोई भी निजी अस्पताल आगे नहीं आया है। निजी अस्पताल में टीका के लिए 250 रुपये फीस तय की गई है।
अब मैनुअल भी मिलेगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज लगवाने के बाद आनलाइन प्रमाण पत्र जारी होता है लेकिन पोर्टल में दिक्कत के कारण जारी नहीं हो पा रहा था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब इसमें नई सुविधा दे दी है अब टीकाकरण का प्रमाण पत्र सेशन इंचार्ज भी दे सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए बुजुर्ग आगे आ रहे हैं। सोमवार को 519 बुजुर्गों को टीका लगाया गया है। लोगों से भी अपील है कि घर या अपने आसपास कोई बुजुर्ग है तो उसे टीका जरूर लगवाएं। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें