फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : गोरखपुर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते दो काबू, पर्चियों से भरी बाल्टी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दसवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को फतेहाबाद जिले में नकल के कुल नौ मामले पकड़े गए हैं। चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम एवं डीसी फ्लाइंग टीम ने सबसे अधिक 8 नकलचियों को काबू किया और इसके अलावा कई सेंटरों पर आउटसाइड डिस्टर्बेंस की रिपोर्ट भिवानी बोर्ड के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। नकल के इन मामलों में गोरखपुर परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए दो युवक भी शामिल हैं। इन्हें डीसी फ्लाइंग टीम ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो हाथ छुड़ाकर फरार होने में कामयाब हो गए।
शनिवार को दसवीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा थी। इसके चलते फ्लाइंग टीमों ने सुबह से परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया था। इसी दौरान जब डीसी फ्लाइंग टीम में शामिल जिया लाल बंसल, नीना चुघ एवं शीशपाल की टीम जब गोरखपुर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो शक के आधार पर दो परीक्षार्थियों को उठाया और उठते ही दोनों लड़के फरार हो गए। उनके एडमिट कार्ड का मिलान किया गया तो खुलासा हुआ कि दो फर्जी परीक्षार्थी थे और किसी रमेश एवं संजीव कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान इसी परीक्षा केंद्र के बाहर फ्लाइंग टीम को पर्चियों से भरी एक बाल्टी भी मिली जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखा लोगों का हुजूम
डीसी फ्लाइंग की टीम ने नहला परीक्षा केंद्र पर एक, गोरखपुर केंद्र पर दो, चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने भूथन सरकारी स्कूल में तीन, एमपी रोही एवं भिरडाना परीक्षा केंद्र पर एक-एक नकलची को काबू किया। इसके अलावा प्रश्न पत्र फ्लाइंग टीम ने भी टोहाना सरकारी स्कूल में एक बच्चे को नकल करते हुए रंगे हाथ काबू किया। डीसी फ्लाइंग टीम ने इसके अलावा नहला, चिंदड़ एवं गोरखपुर परीक्षा केंद्र के बाहर काफी भीड़ दिखी, जिसके कारण केंद्र पर परीक्षार्थियों को परेशानी आ रही थी। हालांकि डीसी फ्लाइंग की टीम के वहां पहुंचते ही भीड़ में शामिल लोग इधर-उधर तितर बितर हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को दसवीं का सामाजिक अध्ययन की पेपर था। फ्लाइंग टीमों ने कुल 9 नकल के केस पकड़े हैं, जिसमें से 5 चेयरमैन टीम, 3 डीसी फ्लाइंग एवं एक प्रश्न पत्र टीम ने काबू किए हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें