सुरजीत माचरा बने प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश की फतेहाबाद तहसील कमेटी के चुनाव प्रदेश संरक्षक दलीप सिंह व जिला प्रधान डॉ. निंद्रसिंह नारा की अध्यक्षता में हुए। बैठक में सुरजीत माचरा को प्रधान, बलवंत सिंह व बलबीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, लेहरी राम को उपप्रधान, दलबीर सिंह, भगवान सिंह, पूनम चंद को उपप्रधान बनाया गया है। वहीं हनुमान सिंह को सचिव, हिमांशु गैरा को आडिटर, जगदीप जग्गू को प्रैस सचिव, अशोक कुमार सह-सचिव, दौलतराम, बागराम, कमलजीत को सलाहकार नियुक्त चुना गया है। इस अवसर पर नम्बरदार रामकुमार, कृष्ण कुमार, संतराम सहित अनेक नम्बरदार उपस्थित थे।