फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमजीजीए कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर की वीसी 14 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता 14 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और इनके क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि परियोजना निदेशक डॉ राकेश गुप्ता 14 नवंबर को बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिवधाम नवीकरण योजना, स्ट्रै कैटल मैनेजमेंट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया ग्रीवेंसीज ट्रैकर, हरपथ, अंत्योदय सरल प्रोजेक्ट, स्वच्छ सर्वेक्षण, हरियाणा रोडवेज का टर्नअराउंड, हरियाणा विजन जीरो, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत सार्वजनिक पुस्तकालयों में सुधार तथा शिक्षा विभाग की सक्षम योजना की प्रगति समीक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंस में सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शामिल होंगे और अपने अधीन चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें