फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 से 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न जिलों में करवाया जाएगा। इसके तहत लड़कों व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तहत अंबाला में जिम्नास्टिक व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इसी प्रकार से पंचकूला में एथलेटिक्स व टेबल-टेनिस, करनाल में वॉलीबाल व जूडो, रोहतक में हॉकी व कुश्ती, भिवानी में बॉक्सिंग व कबड्डी, गुरुग्राम में हैंडबाल तथा हिसार में फुटबॉल व बास्केटबाल के खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी टीमें 12 नवंबर को फतेहाबाद जिला से प्रस्थान करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार नंबर तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाएं। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार अपने गर्म बिस्तर भी साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें