फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणा के बावजूद नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की घोषणा के बावजूद नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। क्षेत्र के अनेक गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव दौलतपुर से कारियां वाया ढाणी ईसर के मुख्य मार्ग को पक्का करवाए जाने की मांग की है। सीएम घोषणा के बावजूद अब तक इस सड़क को पक्का न किए जाने से गांवों के लोगों में रोष है।
सीएम विंडो में दी शिकायत में ग्राम पंचायत हिजरावां कलां के सरपंच धर्मपाल, ढाणी ईसर सरपंच रजीना देवी, दौलतपुर सरपंच ओमप्रकाश, गणपत, कारियां सरपंच सुरेश कुमार, सुखचैन सिंह, अमरीक, साधुराम, सुभाष, चत्तर सिंह, गोपीराम, जगदीश, महेन्द्र सिंह, सूबे सिंह, सन्ता सिंह, राजबीर, बृजलाल, राजपाल, कृपाराम, रामनिवास आदि ने बताया कि गांव दौलतपुर वाया ढाणी ईसर से कारियां तक का मुख्य मार्ग 33 फुट कच्चा है और बहुत खराब व उबड़-खाबड़ है। इस सड़क पर करीब 35-40 ढाणियां भी हैं। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश के समय यह तालाब का रूप ले लेता है। जिसकी वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते और न ही कोई साधन गुजर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि 33 फुट रास्ते के लिए मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की हुई है। मुख्यमंत्री द्वारा इस सड़क के अलावा अनेक सड़कों को पक्का करने की घोषणा की गई थी जिसमें से अधिकतर मार्ग पक्के हो चुके हैं। लेकिन अब तक इस मार्ग को पक्का नहीं किया गया है। इस रास्ते को पक्का करवाने के लिए ग्रामीण विभागों के कई चक्कर लगा चुके हैं लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारी कहते हैं कि यह सड़क पीडबल्यूडी वाले बनाएंगे। जब ग्रामीण पीडबल्यूडी विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो वे इसे मार्केट कमेटी के अधीन बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने आखिरकार इस मामले में सीएम विंडो में शिकायत देकर सीएम घोषणा के अनुरूप इस सड़क को तुरंत पक्का करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें