फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर विचार जारी,जल्द लेंगे फैसला : पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इससे गाड़ियों के तेल खर्च व प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा में इस विकल्प को आजमाने की संभावना पर काम करने के निर्देश दिए हैं। ये बात प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फतेहाबाद में कही। परिवहन मंत्री रविदास जयंती के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के बाद बीजेपी कार्यालय में ही पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां सहित अनेक बीजेपी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि प्रदेश में 4041 रोडवेज बसें अपने रूट पर चल रही है, मगर चालक-परिचालकों की कमी के चलते आज भी 600-700 बसें रूट पर न चलकर रोडवेज डिपो में खड़ी हैं। जल्द ही चालक-परिचालक की नई भर्ती करके इन बसों को रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतीत की सरकारों ने रोडवेज में नई भर्ती नहीं की, जिस कारण बसें डिपो में खाली खड़ी हैं। मौजूदा सरकार ने 2038 चालक व 900 कंडक्टर भर्ती के टेस्ट लिए हुए हैं, जिनका जल्द ही परिणाम आएगा और महीने-दो महीने में नई भर्ती करके खाली खड़ी 600-700 बसों के अलावा नई बसें भी चलाई जाएंगी। मंत्री पंवार ने बताया कि 600 बसें और रोडवेज बेड़े में डाली जानी है, जिसमें 350 बसों की चेसी पर बॉडी लगाने का काम चल रहा है। कृषि मंत्री के बेटे द्वारा सरपंच को फोन पर धमकी देने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई गलती की गई है तो उसे जल्द सुलझाया जाएगा। वो बच्चा है, उसकी गलती सुधारी जाएगी। गीता जयंती पर विपक्ष द्वारा फिजूलखर्ची को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, सिर्फ अखबाों में बयान देना काम रह गया है। आगे भी और मजबूती से गीता जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंवर और हुड्डा की यात्राओं पर बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस की आपस की लड़ाई है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। जेल मंत्री ने इन सबके अलावा खुलासा किया कि फतेहाबाद जिले के लिए जल्द ही जेल बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि आज उन्हें क्षेत्र के बहुत से किसानों ने सहमति दी है कि वे 58 एकड़ जमीन देने को तैयार हैं। अब डीजीपी व अन्य अधिकारियों से बातचीत कर फतेहाबाद में जल्द ही जेल बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं उन्होंने जेलों में बंद कैदियों द्वारा मोबाइल फोन यूज करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि 65 करोड़ की लागत से जेलों में 4जी हाई पावर तकनीक के जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें