फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के साथ सुनाई दी ठंड की पहली दस्तक, रविवार चलती रही ठंडी हवाएं, पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध के साथ सुनाई दी ठंड की पहली दस्तक, रविवार चलती रही ठंडी हवाएं, पारा लुढ़का
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद में रविवार को पहली बार धुंध के साथ ठंड की भी दस्तक सुनाई दी। अलसुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। लोग घरों से बाहर निकले तो गुलाबी ठंड की दस्तक और रविवार की खुमारी ने उन्हें घरों में ही पर मजबूर कर दिया। रविवार होने के कारण भी लोग घरों में दुबके रहे। सड़कें सुनसान रही। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव का असर साफ तौर पर तापमान में भी देखा जा रहा है। खासतौर पर न्यूनतम तापमान पिछले एक सप्ताह में लगभग तीन डिग्री नीचे आ चुका है। उधर मौसम विभाग संभावना जता रहा है कि 16 नवंबर के आसपास क्षेत्र में बारिश की संभावना है जिसके बाद मौसम में ठंडक और भी बढ़ सकती है। इसके बाद तापमान में भी और अधिक गिरावट दर्ज होने के पूरे आसार हैं।
दरअसल फतेहाबाद में शनिवार देर रात ही शहर धुंध की चादर में लिपट गया। रात बारह बजे से ही चारों ओर धुंध ही धुंध दिखाई दे रही थी और 6 फुट तक की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। धुंध व ठंड बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। रविवार सुबह भी धुंध के कारण जनजीवन बेहाल रहा। नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए लाईटों को ऑन रखा। हालांकि रविवार को भी एक-दो जगह छिटपुट हादसे हुए। लेकिन इसमें जानमाल के नुक्सान का कोई समाचार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जाखल व टोहाना में रेलगाडिय़ां भी काफी देरी से यहां पहुंची। मौसम की इस पहली धुंध से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। उधर, सब्जियां उत्पादक किसान इस ठंड को उनकी फसलों को नुक्सानदायक बता रहे है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि अधिक धुंध से उनकी फसलें जल जाती है जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुक्सान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें