किसी हाल में नहीं होने देंगे सांसद सैनी की जींद रैली : भारती
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की जींद में होने वाली रैली का विरोध कम होने का नाम नही ले रहा है। जिसके विरोध में किसान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती गांव-गंाव जाकर जनसभाए कर रहे हैं। इस दौरे के तहत वे रविवार को टोहाना के गांव समैण में पंहुचे। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संदीप भारती ने कहा कि 26 नवंबर को किसी भी कीमत पर जींद में सांसद राजकुमार सैनी की रैली नहीं होने देंगे। उन्होने कहा कि वे इस रैली को सफल होने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। चाहे उसके लिए उन्हे कुछ भी करना पड़ जाए।
किसान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती ने कहा कि सांसद सैनी की 26 नवंबर की जींद रैली को रोकने के लिए 24 नवंबर को ही जींद पहुंच जाएंगे। संदीप भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद राजकुमार सैनी सांसद होते हुए अपनी गरिमा को भूलकर समाज में जातपात का जहर घोल रहे है जिसमें भाजपा की सरकारें उनका साथ दे रही है। भारती ने कहा कि सैनी ने पूरे समाज में भाईचारा को तोडने का काम किया है जो अभी भी लगा हुआ है लेकिन वे अब उसे इस समाज को तोडने वाले कार्य में सफल नहंी होने देंगे। भारती ने कहा कि भाजपा सरकार सैनी को पूरी शह दे रही है और खुली छुट दे रखी है। उन्होंने कहा कि अब सैनी की भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का समाज व भारी संख्या में युवा उनके साथ इस लड़ाई में साथ है। उन्होंने कहा कि वे सरकार व प्रशासन से मांग करते है कि भाईचारा खराब करने वाली ऐसी रैली का आयोजन न किया जाए । इस दौरान गांव के भारी संख्या में युवाओं ने भारती को समर्थन दिया।