फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में प्राध्यापकों की कमी दूर नहीं की तो तेज करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन में प्राध्यापकों की कमी दूर नहीं की तो तेज करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शहर के एक मात्र राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉटनी विषय के प्राध्यापकों की कमी के कारण छात्राएं परेशान हैं। इसके चलते स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आज छात्राओं ने प्राध्यापकोें की कमी को दूर करने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल छात्राओं को संबोधित करते हुए एसएफआई की जिला संयोजक महक भारती, इकाई प्रधान जशन और इकाई सचिव ज्योति ने बताया कि इतने महत्वपूर्ण विषयों के प्राध्यापकों की व्यवस्था न होना शिक्षा विभाग और हरियाणा सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। परीक्षाएं नजदीक है, लेकिन पढ़ाई न होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। इस बारे में जिला प्रशासन को भी बताया गया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद मजबूरन छात्राओं को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कहा कि धरना करना उनका शौक नहीं है, वे यहां पढ़ने आई हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए प्राध्यापक ही नहीं हैं पढ़ें कैसे। धरने पर बैठी छात्राओं से बातचीत करने आए प्राचार्य ने छात्राओं को जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में प्राध्यापकों की व्यवस्था नहीं की गई तो इस आंदोलन को जनता के बीच ले जाया जाएगा। इसके जिम्मेदार उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन हाेंगे। एसएफआई इकाई कमेटी ने प्रदर्शन के बीच में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की छात्राओं की मांगों के समर्थन में भी नारेबाजी की और भाजपा सरकार को कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें