फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बराला समाज का झटका, जनक बराला के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को बराला समाज का झटका, जनक बराला के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रिश्ते में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे लगने वाले जनक बराला ने पहले ही पांच अक्तूबर को बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया हुआ है। अब पांच अक्तूबर को प्रदेश भर में फैले बराला समाज के सदस्य इस मामले में जनक बराला के साथ खड़े हो गए हैं। इस संबंध में बराला समाज के अनेक सदस्यों की एक बैठक हिसार में हुई। इसमें जनक बराला के साथ ही पूरे प्रदेश से आए बराला समाज के सदस्यों ने शिरकत की।
बैठक में जनक बराला ने सभी के सामने बीजेपी छोड़ने के पीछे की वजहों को सार्वजनिक करते हुए बताया कि न तो गांव बिढाई खेड़ा का विकास हो रहा है और न ही उन्हें उचित सम्मान मिल रहा है। इसलिए उन्होंने पांच अक्तूबर को बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम में ही उनके भाई सरपंच रामू बराला भी बीजेपी को अलविदा कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भतीजे जनक बराला की बात सुनने के बाद बैठक में पहुंचे सभी लोगों ने एक स्वर में ऐलान किया है कि वो इस मामले में जनक बराला के साथ हैं। जनक बराला ने बताया कि प्रदेश भर में फैले बराला समाज के तकरीबन 98 फीसदी लोग उनके साथ हैं। सभी पांच अक्तूबर को बिढ़ाईखेड़ा में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और बीजेपी से नाता तोड़ने का ऐलान करेंगे। इस मौके पर बराला समाज से रामकिशन बराला, बलबीर बराला, सुनील बराला, सतबीर बराला, सूबे सिंह बराला, सुरेश बराला अग्रोहा, भरत सिंह बराला, जयप्रकाश बराला, पवन बराला चौधरीवास, जुगलान से सुभाष बराला, कैप्टन रघुबीर बराला, सूबेदार ईश्वर सिंह, सूबे सिंह, मातरश्याम से बलबीर, बलराज, बलवान बराला, प्रधान रामेश्वर दास रायपुर, ओमप्रकाश, सुनील रायपुर, हांसी से जिले सिंह बराला, अनूप बराला, मास्टर ईश्वर सिंह गोबिंद पुरा, डांगरा से नंदलाल बराला, नंबरदार संजय बराला, जितेंद्र बराला, वीरेंद्र बराला, सूरजमल बराला, सुशील बराला, प्रधान रामेश्वर दास, ओमप्रकाश बराला रायपुर, अनार सिंह रायपुर, नारायण सिंह रायपुर आदि पांच अक्तूबर को जनक बराला के कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें