फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट हुआ अपग्रेड, अब नहीं होगी सिलिंडर खरीदने की जरूरत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में नई मशीनरी फिट करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लगे ऑक्सीजन प्लांट को अपग्रेड कर दिया है। अस्पताल को अब इमरजेंसी के अलावा ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के वार्ड, नर्सरी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थियेटर को भी ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। यहां सीधा प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई जोड़ी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट में अतिरिक्त एयर कंप्रेशर, वैक्यूम और सप्लाइजर लगवाए हैं। पहले यहां पर एक-एक ही एयर कंप्रेशर और वैक्यूम था। नागरिक अस्पताल में लगे प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। प्लांट को आटोमेटिक जनरेटर भी जोड़ा गया है ताकि बिजली कट होने पर सप्लाई न रुक सकें।
जिले में इन अस्पतालों में है ऑक्सीजन प्लांट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद : 500 एलपीएम
उप नागरिक अस्पताल टोहाना : 200 एलपीएम
उप नागरिक अस्पताल रतिया : 250 एलपीएम
कोरोना महामारी में बढ़ी थी ऑक्सीजन की डिमांड
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी थी। सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी हो गई थी। हालात यहां तक हो गए थे कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी के चलते गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल शिफ्ट करना पड़ा था। इसी के चलते नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टू के लिए भी प्लांट अलॉट हुआ था लेकिन उसे बाद में टोहाना शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को अपग्रेड किया गया है, यहां पर एयर कंप्रेशर और वैक्यूम लगाया गया है। आईसीयू के अलावा अन्य वार्डो को भी प्लांट से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

-प्रेम कुमार, बायोमेडिकल इंजीनियर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें