फतेहाबाद। नगर परिषद ने आखिरकार रैन बसेरा की व्यवस्था कर दी है। नगर परिषद में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रैन बसेरा शुरू किए गए हैं। रैन बसेरा को लेकर नप के 14 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। रोजाना दो-दो कर्मचारी ड्यूटी देंगे और बाहर खुले में सो रहे लोगों के लिए यहां व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा धर्मशालाओं को भी रैन बसेरा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। राम सेवा समिति और अग्रवाल धर्मशाला में भी रैन बसेरा बनाए गए हैं। नगर परिषद ने रैन बसेरा को लेकर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है उनके नंबर भी जारी किए हैं।
रैन बसेरा में ये कर्मचारी देंगे ड्यूटी
दिन कर्मचारी
सोमवार राकेश कुमार एनयूएलएम, राजकुमार डीइओ
मंगलवार जगविंद्र एनयूएलएम, अजीत कुमार डीइओ
बुधवार महेश कुमार एसआई, रमेश कुमार माली
वीरवार चरणपाल सेवादार, रमेश कुमार सेवादार
शुक्रवार आत्माराम सेवादार, प्रगट सिंह डीइओ
शनिवार प्रवीन सिवाच माली, रमेश कुमार दरोगा
रविवार पंकज कुमार डीइओ, सुरेंद्र कुमार सेवादार
कोट
नगर परिषद में पहले मंजिल पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। यहां पर चारपाई के अलावा रजाई की भी व्यवस्था की गई है। जिस व्यक्ति के पास रहने की व्यवस्था नहीं है वह रात को यहां आकर रुक सकता है।
-मुकेश शर्मा, सीएसआई
कोट
नगर परिषद के अलावा दो धर्मशालाओं में भी रैन बसेरा शुरू किए गए है। रोजाना दो कर्मचारी ड्यूटी देंगे। किसी को भी दिक्कत नहीं आने देंगे।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद