फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अभिनंदन समारोह में 50 संघर्षशील माताओं को सम्मान

Sun, 10 May 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिदंगी संस्था के मातृत्व अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं व अतिथिगण। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। मातृत्व दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय जिदंगी संस्था ने अनाज मंडी स्थित राम सेवा समिति धर्मशाला में मातृत्व अभिनंदन समारोह आयोजित किया। समारोह में करीब 50 ऐसी माताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने बच्चों को सफलता के शिखर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम मातृ शक्ति के संघर्ष, त्याग और प्रेरणादायक जीवन मूल्यों को समर्पित रहा। इसमें जिलेभर से 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और मातृत्व शक्ति के सम्मान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि भारत सरकार से पद्मश्री सम्मानित बाबा गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट सुभाष खीचड़, मनोनीत पार्षद जगदीश नायक, शिक्षक संघ के स्टेट प्रधान देवेंद्र दहिया, समाजसेवी रमेश टाक और दीपक गंगवा ने माताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन संगीता प्रणामी और दीक्षा सचदेवा ने किया। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने मातृ शक्ति और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भाई कन्हैया आश्रम सिरसा की स्पेशल बच्चों की टीम ने मां की महत्ता पर प्रस्तुति दी। मंच पर बेटियों ने अपनी माताओं के संघर्ष और योगदान को अपनी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया। एवरेस्ट विजेता मनीषा पायल, नशा मुक्त हरियाणा अभियान की ब्रांड एंबेसडर सियाज पूनियां, स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड एंबेसडर दीक्षा सचदेवा, झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को शिक्षित करने वाली संगीता प्रणामी, अधिवक्ता कमलेश वशिष्ठ और सितारा देवी ने मां को जीवन की प्रेरणा बताया।

फतेहाबाद। जिदंगी संस्था के मातृत्व अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं व अतिथिगण।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें